WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

 

 

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

 

पेंड्रा। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह आज पेंड्रा के असेंबली हॉल, मल्टी परपस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय प्रणव कुमार मरपच्ची जी ने की।

 

समापन समारोह में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करता है। खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन का भी निर्माण करता है।

 

सांसद श्रीमती महंत ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

राकेश जालान के अनुरोध पर विकास कार्यों के लिए ₹30 लाख की स्वीकृति

 

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने क्षेत्र के विकास एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी के समक्ष महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उनके अनुरोध पर पेंड्रा हाई स्कूल के रिनोवेशन कार्य के लिए ₹20 लाख तथा ग्राम पंचायत पतगवा में दुर्गा मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए ₹10 लाख, कुल ₹30 लाख की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

 

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने इस सहयोग के लिए सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में मरवाही के पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पेकरा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह, जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम, नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, नगर पालिका पार्षद मनीष श्रीवास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, अमन शर्मा, विद्या राठौर, जलेश सिंह, गुलाब सिंह राज, बलबीर करसायल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी गई।

Leave a Comment