एटा में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, महिला से मारपीट; एसएसपी ने किया मौका मुआ। (एटा)। थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी और महिला से मारपीट की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि.सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महाराजपुर निवासी सोनू दुबे पुत्र ओमप्रकाश दुबे की पत्नी घर में दोपहर के समय सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और चोरी करने लगे। आहट होने पर महिला की नींद खुल गई तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और सामान लेकर फरार हो गए।घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी जसरथपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।













