एटा के पूर्व सीएमओ की वित्तीय अनियमिताओं के विरुद्ध स्पेशल ऑडिट..!
*जौनपुर के एमएलसी की शिकायत पर ऑडिट टीम ने डेरा डाला*
एटा। जिले के पूर्व
मुख्यचित्साधिकारी की सेवा निवृत्त के बाद की गई एक शिकायत पर स्पेशल ऑडिट शुरू हुआ है। गत दिवस महानिदेशक वित्त नियंत्रक के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने एटा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डेरा डाल कर पड़ताल शुरू की। उक्त टीम में सुरेंद्र सिंह एवं रमेश चंद्र मौर्य वरिष्ठ संप्रेक्षक आडिट कर रहें हैं। यह स्पेशल ऑडिट उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह की शिकायत पर की जा रही है। वरिष्ठ संप्रेक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया वर्ष २०२३-२४ एवं वर्ष २०२४-२५ का ऑडिट कर रहे हैं।इनमें बजट का मद परिवर्तन, अनावश्यक खर्च अनियमित बजट भुगतान, कर्मचारियों के गलत वेतन निर्धारण संबंधी बिंदु हैं। जिन पर नियमानुसार अभिलेखीय प्रमाण एकत्रित कर लिखित में वर्जन लिए गए हैं बहुचर्चित मलेरिया अधिकारी लोकमन के संबंध में संप्रेक्षक अधिकारियों ने भेंट के दौरान बताया उक्त कर्मी वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक हैं कोई मलेरिया अधिकारी जनपद में नहीं है। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक गलत वेतन निर्धारण के कारण अधिक वेतन ले रहे हैं। वरिष्ठ संप्रेक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया ऐसे प्रकरण में लिखित पत्र लेकर प्रमाण एकत्रित किए जा रहें हैं। समझा जा रहा है यदि सम्यक तरीके से गुण दोष के आधार पर वित्तीय अनियमिताओं का परीक्षण किया गया तो अनेक कर्मियों अफसरों की कार्यवाही की तलवार लटक सकती है। अब देखना है जौनपुर के एमएलसी अवधेश कुमार सिंह की यह पहल क्या रंग लाती है ?












