WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनभद्र में नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश,ढाई करोड़ की हिरोइन बरामद,लखनऊ से खरीदकर बेचते थे सोनभद्र में, रिपोर्ट सत्य देव पांड्य

*सोनभद्र में नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश,ढाई करोड़ की हिरोइन बरामद,लखनऊ से खरीदकर बेचते थे सोनभद्र में*

 

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है,जो लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के अलग-अलग इलाकों में उसकी सप्लाई करता था।

पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है,इनके कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपए है। थार और क्रेटा से हेरोइन की तस्करी करते थे।

 

सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से एक किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है।बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस की कार्रवाई में नशे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो लक्जरी वाहनों, छह मोबाइल फोन और नकदी को भी कब्जे में लिया गया है।

 

*ऑपरेशन शुद्धि के तहत हुई बड़ी कार्रवाई*

 

बरामदगी समेत पूरी कार्रवाई में जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है।मामला सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र का है,जहां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध वाहनों के जरिए हेरोइन लेकर इलाके में आ रहे हैं,इसी सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की गई।

 

*चेकिंग के दौरान थार और क्रेटा से मिली हेरोइन*

 

चेकिंग के दौरान रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे दो वाहनों को पुलिस टीम ने रोका।तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से हेरोइन बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक एक वाहन से 696 ग्राम और दूसरे वाहन से 508 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।इस तरह कुल एक किलो 204 ग्राम हेरोइन पुलिस के हाथ लगी।

 

*बरामद माल की कुल कीमत 2.75 करोड़*

 

इसके साथ ही छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे थार वाहन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये और क्रेटा वाहन की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। बरामद हेरोइन,नकदी,मोबाइल फोन और दोनों वाहनों को मिलाकर कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है।पूछताछ में पुलिस के सामने इस पूरे नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

 

*थार और क्रेटा में छिपाकर ले जा रहे थे हिरोइन की खेप*

 

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल थार और क्रेटा को भी कब्जे में लिया है। थार की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख और क्रेटा की करीब 18 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा छह मोबाइल फोन और 1,550 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों, मोबाइल और नकदी समेत पूरी बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए है। दो महंगी गाड़ियों में नशे की खेप लेकर आरोपी जिले में इसकी सप्लाई कर रहे थे।

 

*लखनऊ से लाते थे माल, सोनभद्र में करते थे बिक्री*

 

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटकर बिक्री के जरिए इसे खपाते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे।पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में हेरोइन बेचने की योजना बनाकर काम करते थे।पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

*अनपरा और डाला क्षेत्र के 6 तस्कर गिरफ्तार*

 

पुलिस ने इस मामले में चोपन थाना क्षेत्र के पीएनबी डाला बाजार निवासी आयुष जायसवाल,डाला चढ़ाई निवासी धर्मवीर उर्फ देवनाथ चन्द्रवंशी,डाला चढ़ाई निवासी सुधीर कुमार उर्फ छोटू,डाला चढ़ाई निवासी सूरज उर्फ अभिषेक, चुड़ी गली डाला निवासी जितेंद्र कुमार और अनपरा क्षेत्र निवासी दीपक साहू उर्फ मुंगा लाल साहू को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक दीपक साहू अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचने का काम करता था।गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस ने जानकारी दी है,इनमें कई आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अलग-अलग मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

 

*गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी संपत्ति कुर्क*

 

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की मुख्य सप्लाई कहां से होती थी।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अन्य जनपदों में भी इसी तरह अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे।आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं,अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनकी संपत्तियों का सत्यापन कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment