WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ’’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’’ का शुभारम्भ किया गया, रिपोर्ट डॉ श्री कृष्ण शरद

*दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ’’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’’ का शुभारम्भ किया गया।*

सम्पूर्ण भारत को नशा मुक्त बनाने के वृहद लक्ष्य को लेकर ब्रह्माकुमारी संस्था ने देशव्यापी महाअभियान का आयोजन किया है, इसमें 10 करोड़ लोगों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा करायी जायेगी। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है।

कासगंज में कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ संस्था के स्थानीय सेवाकेन्द्र के प्रभुमिलन सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव सक्सैना, बीके करुणा दीदी, बीके सुकान्ती दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके करुणा दीदी ने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण केवल कानूनों से नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, जीवन मूल्यों और जनभागीदारी से होता है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली, जनभागीदारी एवं युवा सशक्तिकरण के माध्यम से नशामुक्त तथा विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने का एक सकारात्मक प्रयास है।

नरौरा से पधारी बीके रागिनी बहन ने बताया कि समाज का कोई भी व्यक्ति अपने मोबाईल के माध्यम से मात्र 2 मिनट में प्रतिज्ञा लेकर इस अभियान से जुड़कर नशामुक्त भारत में सहभागी बन सकता हैं। उन्होंने बताया कि ’’10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान’’ का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरण, जनभागीदारी तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है।

मीना माहेश्वरी ने कहा कि परिवार और समाज को बचाने के लिए हानिकारक नशों कोे छोड़ना ही होगा। डा. मनोज शुक्ला, डा. संजीव सक्सैना व राजेन्द्र बोहरे ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनायें व्यक्त कीं।

सभा में उपस्थित सभी लोगों को नशे से स्वयं दूर रहने व दूसरों को भी प्रेरणा देने की प्रतिज्ञा करायी गयी।

एक नन्ही बच्ची ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। बीएस डायनामिक एकेडमी स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके नशामुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।

सभा में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें सुशील कुमार शर्मा, दीपक सक्सैना, अखिलेश सक्सैना, मधुर पुण्ढीर, रामप्रकाश चौाहन, सरवन सिंह, अरविंद चौहान, प्रेम किशोर गोयल, सनत कुमार सिंह, अमित सक्सैना, अतुल चौहान, कृष्णा, अनुराधा पुण्ढीर, अनुपम बिरला, रामगोपाल, वर्तिका साहू, पूजा, संदीप माहेश्वरी, श्रीपाल, राजकिशोर, बीके रूबी, बीके आरती, बीके गीता, बीके सीमा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment