WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वृहद रोजगार मेला 13 अप्रैल को, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*वृहद रोजगार मेला 13 अप्रैल को, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर*

Oplus_131072

 

*एटा 11 अप्रैल 2026 (सू0वि0)।* जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 25,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 से 40,000 रुपये तक के आकर्षक वेतन पैकेज पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

जिला समन्वयक ने बताया कि इस मेले में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एसडब्ल्यूडीपी, डीडीयूजीकेवाई, पीएमकेवीवाई तथा राजकीय/निजी आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी, साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं डिप्लोमा धारक बेरोजगार युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु सहायक निदेशक डॉ0 पवित्रा टंडन की अध्यक्षता में अलीगढ़ मंडल के समस्त अधिकारियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, रिज्यूमे, पासबुक एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कासगंज रोड, एटा स्थित प्लेसमेंट सेल से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment