WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रेलवे अंडरपास के निकट किया संयुक्त भंडारे का आयोजन, एसएसपी एटा डॉ० इलामारन जि. द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, रिपोर्टडॉ अभिषेक तोमर

 

 

*एटा – कोतवाली देहात एवं कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रेलवे अंडरपास के निकट किया संयुक्त भंडारे का आयोजन, एसएसपी एटा डॉ० इलामारन जि. द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन।*

 

⏩ *इस दौरान कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह रहे उपस्थित। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर की पुष्प वर्षा।*

 

पवित्र सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज जनपद एटा में थाना कोतवाली देहात एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एटा-कासगंज रोड पर रेलवे अंडरपास के निकट, आर्ष गुरुकुल के सामने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात एसएसपी एटा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत कर उनको प्रसाद वितरित किया तथा उन पर पुष्प वर्षा की और उनकी कुशलता जानी।

 

इस अवसर पर एसएसपी एटा ने कांवड़ियों से वार्ता कर उनसे अपील की कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित मार्ग से ही चलें एवं यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है।

 

इस दौरान कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह भी उपस्थित रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस टीम द्वारा भंडारा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन भी सुचारू रूप से बनाए रखा गया। पुलिस के इस मानवीय प्रयास की कांवड़ियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा सराहना की गई।

इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री धर्मेंद्र पंवार, थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री के.के लोधी सहित भारी संख्या में अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment