*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का किया गया भ्रमण तथा कस्बा मारहरा में आयोजित हरियाली तीज मेला में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
दिनाँक 15.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कावंड़ियों की सुरक्षा हेतु यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगाए जा रहे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया व हरियाली तीज पर कस्बा मारहरा में आयोजित मेले में ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा दिए।













