WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाल कर दिया – “हर घर झंडा फहराएं, भारत देश का मान बढ़ाएं ” का संदेश,BMF News

 

 

*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाल कर दिया – “हर घर झंडा फहराएं, भारत देश का मान बढ़ाएं ” का संदेश ।*

 

 

*वाराणसी।* *स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा भेलूपुर वार्ड में _तिरंगा जागरूकता रैली_ का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य 15 अगस्त को _हर घर तिरंगा फहराकर_ शहीदों को श्रद्धांजलि देना और देशभक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाना था।कार्यक्रम में भेलूपुर वार्ड के पूर्व पार्षद अशोक मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रैली का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता जी ने किया। अशोक मिश्रा जी के कर-कमलों से तिरंगा वितरण करवा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर समाजसेवी पवन कुमार मौर्य जी भी उपस्थित रहे और लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि 15 अगस्त हमें याद दिलाता है कि आजादी कितने बलिदानों से मिली है। हर घर में तिरंगा फहराना केवल उत्सव नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति सम्मान और देश के प्रति हमारा कर्तव्य है । संस्था के संस्थापक विजय कुमार जी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी से अपील करते हुए कहा कि “तिरंगा हमारी एकता, गौरव और पहचान का प्रतीक है। जब हर घर में तिरंगा लहराएगा तभी देश का मान बढ़ेगा। आइए हम सब मिलकर 15 अगस्त को अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं।”*

*रैली के दौरान मोहम्मद अनीस तथा रहमत अली जी ने सभी को “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “हर घर झंडा फहराएं, भारत देश का मान बढ़ाएं ” , जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया । संस्था के सदस्य सोनी मौर्या,लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, अजरा बीवी ,राजश्री साहनी,मोहम्मद अनीस,रहमत अली,मंगलेश्वर प्रसाद,रवि कुमार, ने घर-घर जाकर लोगों को झंडा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया । रैली के दौरान मानवी, दिव्यांशी, उमा देवी, उषा देवी, रेखा, नीलम, कुसुम, पार्वती, निर्मला, राजकुमारी, प्रिया सिंह, महेंद्र गुप्ता, रोहित सिंह, लालमणि, गौरी सिंह आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment