*जनपद –एटा*
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एटा पुलिस द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।*
*देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा 🇮🇳” अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।*
देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा 🇮🇳” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के साथ यात्रा कर आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरे तथा आमजन को “हर घर तिरंगा 🇮🇳” अभियान से जुड़ने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित की।













