एटा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में घंटाघर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजन किया गया इस दौरान एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलित समाज के गौरव हे और राज्यसभा सदस्य श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के उत्तराखंड (हल्द्वानी) में आयोजित भव्य कार्यक्रम के बाद, भाजपा और आरएसएस के लोगों द्वारा उस स्थान का ‘शुद्धिकरण’ कराना उनकी संकीर्ण और दलित विरोधी मानसिकता का एक और प्रमाण है।
यह सिर्फ श्री खड़गे जी का नहीं, बल्कि पूरे देश के दलित समाज का अपमान है।
भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को इस देश विरोधी और अमानवीय कृत्य के लिए पूरे देश और दलित समाज से तुरंत माफी मांगनी चाहिये
सत्याग्रह में पूर्व जिला अध्यक्ष
गंगा साहय लोधी पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व जिला अध्यक्ष एकेश लोधी जलेसर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी नीलमा राज मारहरा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी तारा राजपूत पीसीसी सदस्य नैना शर्मा एडवोकेट सेवा दल के वरिष्ठ नेता अरुणेश गुप्ता रामपाल वाल्मीकि सोशल मीडिया के शहर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पंकज गौतम शिवरतन वाल्मीकि मारहरा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पुष्पेंद्र बघेल हीरा पाराशर शहर कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र यादव राकेश गुप्ता वार्ड नंबर 24 के सभासद प्रत्याशी संजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे













