WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जूता व्यापारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, देशभक्ति की जगाई अलख, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*जूता व्यापारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, देशभक्ति की जगाई अलख*

 

*द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने सदर भट्टी से हींग की मंडी तक निकाली विशाल तिरंगा यात्रा*

 

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आगरा के जूता व्यापारियों द्वारा ‘एक तिरंगा, एक भारत, एक संकल्प’ के ध्येय वाक्य के साथ अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्ति की अलख जगाई गई। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को सदर भट्टी स्थित गीता मंदिर से हींग की मंडी स्थित फेडरेशन के कार्यालय तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में फेडरेशन के पदाधिकारियों, जूता व्यापारियों, सरस्वती विद्या मंदिर, बालमुकुंद रामचंद्र बाजारी एवं केजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की हार्दिक सहभागिता ने अमर शहीदों की शहादत का भावपूर्ण स्मरण करते हुए समूचे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का ज्वार जगाया और जन-जन को देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बैंड वादकों के देशभक्ति से सराबोर गीत-संगीत सँग भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे गूँजते रहे। कई जगह यात्रा का स्वागत और पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और पहचान है। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा जेन जी और जेन अल्फा के दिल में समरसता और राष्ट्रभक्ति का भाव जाग्रत करने की दृष्टि से निकाली गई है। इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, अजय महाजन, चाँद दीवान, प्रदीप मेहरा, टेकचंद, प्रमोद महाजन, श्याम भोजवानी अनिल अरोड़ा, दलप्रीत सिंह, संजय अरोड़ा, फोम एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ डंग, संजय मगन,धर्मपाल कश्यप, गुन्नी भाई, राजू भाई, घनश्याम रोड़ा, चतरूमल जी, हितेश,अजय महाजन, हरीश वनजानी, घनश्याम लालवानी, विनोद शीतलानी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment