*एटा में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार अलग-अलग मामलों में एफआईआर*
_*सकरौली क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान चार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते मिले, वीडियोग्राफी के साथ जांच रिपोर्ट तैयार*_
*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*
जलेसर(एटा)। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी पावर थफ्ट थाना में चार अलग-अलग मामलों में भारतीय विद्युत अधिनियम (संशोधन) 2003 की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। विद्युत विभाग की टीम ने 31 जुलाई को थाना सकरौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी के मामले पकड़े। सभी मामलों में मौके की वीडियोग्राफी कर चेकिंग रिपोर्ट तैयार की गई।
*पहला मामला:* ग्राम सकरौली में दोपहर करीब 12:55 बजे जेई जितेन्द्र कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग की। इस दौरान *संतकुमार* (55) पुत्र रोशनलाल के घर में मीटर की इनकमिंग केबल काटकर अवैध केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जाना पाया गया। मौके पर लगभग *1622 वाट* का चोरी का लोड पाया गया। मामले में चेकिंग रिपोर्ट संख्या *43/6826* दर्ज की गई।
*दूसरा मामला:* ग्राम कर्थनी में दोपहर करीब 2:55 बजे हुई चेकिंग के दौरान *विश्वनाथ* (55) पुत्र श्रीपाल के घर में मीटर की इनकमिंग केबल काटकर अवैध केबल के जरिए बिजली का उपयोग किया जाना पाया गया। टीम के अनुसार मौके पर करीब *3162 वाट* का चोरी का लोड मिला। इस मामले में चेकिंग रिपोर्ट संख्या *48/6826* तैयार की गई।
*तीसरा मामला:* इसी ग्राम कर्थनी में दोपहर करीब 2:10 बजे *चन्द्रपाल* (60) पुत्र प्रेम सिंह के घर पर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कराए बिना पास की एलटी लाइन से सीधी अवैध केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। जांच में करीब *1652 वाट* का चोरी का लोड पाया गया। मामले की चेकिंग रिपोर्ट संख्या *46/6826* दर्ज की गई।
*चौथा मामला:* ग्राम सकरौली में दोपहर करीब 12:25 बजे हुई कार्रवाई में *रनवीर सिंह* (62) पुत्र रघुवीर सिंह के घर पर बिना विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कराए पास की एलटी लाइन से सीधी अवैध केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किए जाने की बात सामने आई। मौके पर करीब *4162 वाट* का चोरी का लोड पाया गया। इस संबंध में चेकिंग रिपोर्ट संख्या *41/6826* तैयार की गई।
विद्युत विभाग की ओर से चारों मामलों में मौके की वीडियोग्राफी कराए जाने के साथ संबंधित अभिलेख तैयार किए गए। इसके बाद चारों आरोपियों के विरुद्ध एंटी पावर थफ्ट थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।













