WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस लाइन्स शहीद स्मारक स्थल पर पीएसी बैंड द्वारा दिया गया देशभक्ति धुनों का प्रस्तुतिकरण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स शहीद स्मारक स्थल पर पीएसी बैंड द्वारा दिया गया देशभक्ति धुनों का प्रस्तुतिकरण।*

 

भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे स्मरणोत्सव वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आज जनपद एटा की पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएसी वाहिनी एटा के बैंड दल द्वारा “वंदे मातरम” सहित विभिन्न देशभक्ति धुनों का मनोहारी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैंड की धुनों पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

 

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री किशनलाल गौतम, उ0नि0 जवाहर सिंह अत्रि सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment