WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में अवैध शराब की बड़ी खेप का भंडाफोड़ 45 लाख की 310 पेटी बरामद, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में अवैध शराब की बड़ी खेप का भंडाफोड़ 45 लाख की 310 पेटी बरामद*

 

आगरा। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काउंटर इंटेलिजेंस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खंदौली क्षेत्र में टीम ने घेराबंदी कर शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रक से हरियाणा-पंजाब मार्का अवैध शराब की 310 पेटियां बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान राजस्थान निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध शराब की यह खेप दूसरे राज्य से तस्करी के जरिए लाई गई थी और इसे बिहार के समस्तीपुर पहुंचाया जाना था। पुलिस के अनुसार, जिस ट्रक से शराब बरामद हुई है, वह मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम दर्ज है। इस जानकारी के बाद जांच टीम ने तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालना शुरू कर दिया है।

दरअसल, पूर्व में पकड़ी गई शराब की खेप के मामले में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच शुरू की थी। इसी दौरान मिले सुरागों के आधार पर खंदौली क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने ट्रक को घेरकर रोक लिया और तलाशी के दौरान शराब की पूरी खेप बरामद कर ली। अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की सप्लाई कहां से हुई थी, इसे आगरा तक कौन लेकर आया और समस्तीपुर में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल थाना खंदौली पुलिस और संबंधित टीमें गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी की पूरी चेन और उससे जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हैं।

Leave a Comment