आगरा,एन.एस.इण्टर काॅलेज अमर पुरा वोदला थाना जगदीश पुरा जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आज 13.08.26.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने एन.एस.इण्टर काॅलेज अमर पुरा वोदला थाना जगदीश पुरा जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा,आवश्यकता, प्रकार व आग बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने उपस्थित छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। तथा मौके पर उपस्थित डाइरेक्टर श्री सन्देश शर्मा जी, श्री अरविन्द सिंह, श्रीमती अल्का मिश्रा, सुशील कुमार, श्री सौरव कुमार अटल सहित अन्य आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।













