हाथरस पत्रकार हत्याकांड, हरकत में आई हाथरस पुलिस

*हाथरस पत्रकार हत्याकांड, हरकत में आई हाथरस पुलिस*

Oplus_131072

 

दो वर्ष तक पीडित पत्रकार की अनदेखी करने वाली पुलिस तब हरकत में आई जब पत्रकार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया, पीडित परिवार और स्थानीय पत्रकारों का मानना हैं कि समय से पुलिस गम्भीरता दिखाती तो पत्रकार की हत्या नहीं होती । बरहाल हाथरस के पत्रकार सोनू हत्याकांड के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के कड़े कदम उठाते ही एक्शन मोड़ पर आई पुलिस ने दो मुठभेड़ों में चार लोगों को घायल अवस्था में असलाह कारतूस वाहन सहित गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार सोनू हत्याकांड के सात आरोपी अब तक गिरफ्तार किये जा चुके हैं । स्थानीय पत्रकारों के अनुसार कल शनिवार को RPSS का एक प्रतिनिधि मंडल हाथरस पहुँचेगा, जिसकी भनक पुलिस को लगी तो उसने धुंआधार कार्यवाही करते हुये, मुठभेड़ के साथ सात लोगों की गिरफ्तारियां की हैं

Leave a Comment