एटा ब्रेकिंग:-
दो कारों की भीषण भिड़ंत से मचा हड़कंप, टक्कर के बाद खाई में जा गिरी अल्टो कार!
तेज रफ्तार कार ने पीछे से दूसरी कार में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में आधा दर्जन लोगो के आई मामूली चोटे , मौके पर मची चीख-पुकार।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्टो कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया।
अल्टो सवार कासगंज से आगरा जा रहे थे, इसी दौरान थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरौरा के पास हुआ भीषण हादसा।
फिलहाल सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।









