एटा बिग ब्रेकिंग
₹10 के किराए पर सड़क बनी अखाड़ा! ऑटो चालक और यात्री में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल
एटा में महज ₹10 के किराए को लेकर ऑटो चालक और यात्री के बीच विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर मारपीट शुरू हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के जनता मंदिर के सामने हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यात्री रामवीर पिलुआ से ऑटो में बैठकर एटा आ रहे थे और रिजोर थाना क्षेत्र के बीगोर गांव जाना था।
आरोप है कि यात्री ने ऑटो चालक को ₹50 दिए, लेकिन चालक ने ₹10 की जगह ₹20 किराया काट लिया, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ा और ऑटो चालक व यात्री के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
₹10 के विवाद में सड़क पर मचे बवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल—घटना को लेकर लोगों में चर्चा तेज।








