आगरा कैंट स्टेशन और रेलवे कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती: 05 नई पानी की टंकियां तैयार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कैंट स्टेशन और रेलवे कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती: 05 नई पानी की टंकियां तैयार*

 

*जलापूर्ति व्यवस्था होगी और सुदृढ़, आकर्षक कलाकृतियों से संवारा गया टंकियों का स्वरूप*

 

आगरा। आगरा मंडल में यात्रियों एवं रेलकर्मियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में जलापूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनियों में 05 नई ओवरहेड वाटर टैंक तैयार की गई हैं।

इन नई पानी की टंकियों के निर्माण का उद्देश्य आगरा कैंट स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनियों में जलापूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखना तथा जल भंडारण क्षमता में वृद्धि करना है। नई ओवरहेड वाटर टैंक के माध्यम से आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त जल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर आधार प्राप्त होगा। आगरा कैंट स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनियों में तैयार की जा रही 05 नई ओवरहेड वाटर टैंक में से 04 ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण कार्य पाइपलाइन सहित पूर्ण हो चुका है, जबकि 01 ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और उससे संबंधित पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।

*कलाकृतियों से आकर्षक बनाया गया स्वरूप*

इन पानी की टंकियों को केवल उपयोगितावादी संरचना तक सीमित न रखते हुए इनके बाहरी स्वरूप को भी आकर्षक बनाया गया है। टंकियों पर विभिन्न कलाकृतियों एवं रंगीन चित्रकारी के माध्यम से इन्हें सुंदर एवं आकर्षक रूप प्रदान किया गया है। इन पर नई वंदे भारत ट्रेन सहित भारतीय रेलवे तथा देश की विकास यात्रा को दर्शाती कलात्मक चित्रकारी की गई है।

इस पहल से जहां जल भंडारण एवं जलापूर्ति क्षमता में वृद्धि होगी, वहीं रेलवे परिसर के सौंदर्यीकरण एवं सकारात्मक वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा।मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुविधा को प्राथमिकता देते जलापूर्ति, स्वच्छता, आधारभूत संरचना, यात्री सुविधाओं तथा रेलवे परिसरों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

Leave a Comment