मारहरा से उठा तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश—हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!, रिपोर्ट जगदीश कुमार

एटा बिग ब्रेकिंग

 

मारहरा में तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, सड़कों पर दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश!

 

हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,

 

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 

मारहरा का माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर।

 

हनुमान मंदिर, हनुमान चौक से शुरू हुई यात्रा हैदरी चौक और मोहल्ला बस्ती होते हुए मिरहची रोड स्थित नगर पालिका परिषद मारहरा पहुंचकर हुई संपन्न।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा जबरदस्त उत्साह—बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएलओ-2, मंडल पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

 

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जताया आभार।

 

मारहरा से उठा तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश—हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!

 

 

Leave a Comment