नौकरी के नाम पर ₹2 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 4 शातिर गिरफ्तार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*थाना ताजगंज पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई—नौकरी के नाम पर ₹2 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 4 शातिर गिरफ्तार*

 

आगरा, 09 अगस्त 2026

आगरा पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना ताजगंज, साइबर/सर्विलांस सेल, और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस फर्जी कॉल सेंटर का संचालन करने वाले चार आरोपियों (दो युवतियों सहित) को गिरफ्तार किया है।आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से Security Guard और Security Supervisor जैसे विभिन्न पदों पर नौकरी का झांसा देते थे। नौकरी की तलाश कर रहे सरल-स्वभाव के युवाओं को अपने जाल में फंसाने के बाद, वे पंजीकरण, फाइल चार्ज और अन्य चरणों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों व मर्चेंट QR कोड के जरिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह द्वारा अब तक करीब 2,500 लोगों से ठगी की जा चुकी है।

रकम का अनुमान: पीड़ितों से कुल लगभग ₹2 करोड़ की ठगी का आरोप है, जिसकी पुष्टि के लिए वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त: पुलिस टीम द्वारा कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

बरामदगी व अग्रिम कार्रवाई: पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, बैंक खाते और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Comment