WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एसपी सिटी ने पिलुआ क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण कर लिया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा , रिपोर्ट रियाज़ अब्बास

एसपी सिटी ने पिलुआ क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण कर लिया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा

——————————-

एटा! आज रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment