WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन, चोपन रेलवे के कर्मचारियों की बड़ी जीत – उमेश सिंह

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन –रविवार को रेलवे इंटर कालेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस समिति में पुनः चोपन के रेलकर्मियों का अधिकार स्थापित हुआ है। इस सफलता पर चोपन क्षेत्र के रेलकर्मियों ने उच्च न्यायालय प्रयागराज, राज्य व जिला प्रशासन सहित धनबाद मंडल एवं चोपन रेल प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि 1988 से ही इस कॉलेज को अनधिकृत रूप से गैर रेलकर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। पिछले वर्षों में इस खामी को दूर करने के लिए ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने तत्परता से आवाज उठाई । तात्कालीन मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक विशाल सर तक वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई। उनके पहल पर तात्कालीन मण्डल रेल प्रबन्धक कमल किशोर सिन्हा ने इस मामले में तत्परता दिखाई और मामले को संज्ञान मे लेते हुए उक्त शिक्षण संस्थान की एक कमेटी बनाकर आगे की कार्रवाई करने के लिए उमेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई। उस समय तक अनधिकृत रूप से कब्जा जमाए हुए द्वितीय पक्ष द्वारा मामले को हाई कोर्ट प्रयागराज ले जाया गया। जहां कई सुनवाई के बाद माननीय हाई कोर्ट ने रेलवे प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे को खारिज करते हुए रेल प्रशासन के पक्ष में निर्णय दिया। इससे रेलवे प्रशासन के अधीन स्थापित इस शिक्षण संस्थान को सुगमता और निष्पक्षता से संचालित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की प्रबंधन समिति गठित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
इस कार्य की सफलता में तात्कालीन मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक विशाल, तात्कालीन मण्डल रेल प्रबन्धक कमल किशोर सिन्हा के साथ साथ वर्तमान मण्डल रेल प्रबन्धक अखिलेश मिश्र, वर्तमान यातायात प्रबंधक चोपन रंजीत कुमार एवं वर्तमान जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ का बड़ा योगदान है। उच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त को रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का निर्वाचन किया गया । इस प्रक्रिया में श्री राजकीय इंटर कालेज दुद्धी के प्रधानाचार्य को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया l चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक कुमार मौजूद रहे l इस चुनाव में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारीगण चयनित किये गए —
अध्यक्ष – रंजीत कुमार , मंडल यातायात प्रबंधक, चोपन
उपाध्यक्ष – सूरज कुमार कनीय अभियंता ( विद्युत ) चोपन
प्रबंधक – उमेश कुमार सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक, चोपन
उप प्रबंधक – कपिलदेव कुमार चन्द्रवंशी, टेक -3, चोपन
कोषाध्यक्ष – राकेश कुमार चौरसिया, चोपन
सदस्य -सूर्याजीत मौर्या, मुख्य लोको निरीक्षक, चोपन
सदस्य – आर पी साह, लोको पायलट, चोपन
सदस्य मनीष कुमार, सेक्शन कंट्रोलर, चोपन
सदस्य – महेन्द्र प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक, चोपन
सदस्य – ज्वाला प्रसाद , प्वाइंट्स मैन, चोपन
सदस्य – धीरेन्द्र नाथ महतो,वरीय अनुभाग अभियंता (समाडि)
सदस्य – अमरेंद्र कुमार, टी सी आई, चोपन

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment