*हरि बोल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया ‘हरियाली तीज महोत्सव’, सज-धज कर पहुंचीं महिलाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग*
आगरा। हरि बोल ट्रस्ट के तत्वावधान में होटल अतिथि वन (बल्केश्वर) में ‘हरियाली तीज महोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र पौराणिक स्वरूप रहे, जिनमें राजा दशरथ व रानी कौशल्या के रूप में श्री संजय सिंघल ‘सादाबाद’ व श्रीमती नीता सिंघल तथा राजा जनक व रानी सुनयना के रूप में श्री अशोक गोयल व श्रीमती लता गोयल उपस्थित हुए। ट्रस्ट द्वारा सभी स्वरूपों का उपहार व भेंट देकर भावभीना अभिनंदन किया गया। संस्थापक ममता सिंघल ने बताया कि तीज के पावन अवसर पर सभी महिलाएं पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धज कर शामिल हुईं। परिसर में प्रवेश करते ही सभी महिलाओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिले पुरस्कार
आयोजन के दौरान पंक्चुअलिटी, सोलो व ग्रुप डांस, मेहंदी, कैटवॉक, लकी ड्रा तथा बहुप्रतीक्षित ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतियोगिताओं की विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट वितरण के साथ हुआ। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में उपस्थित रहे जितेंद्र गोयल अध्यक्ष महामंत्री मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वी. के. मित्तल कॉर्डिंनेटर संतोष गुप्ता संयोजक हरेश पंजवानी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति एवं पदाधिकारी इस अवसर पर संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, संगीता पोद्दार, शशि गुप्ता, महामंत्री विनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू गुप्ता, प्रियंका गोयल, संयोजक बबली जैन, चांदनी बंसल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, मंत्री पूजा गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, संध्या पाराशर, सुरभि सिंघल, आरती बंसल, संगठन मंत्री राखी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, श्वेता मित्तल, श्वेता शर्मा, श्वेता गुप्ता, सुनीता आर्ची , पूजा मीरा दीपिका यशिका विनय अग्रवालसौरव सिंघल सतीश विकास प्रखर यश अनुज प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।








