*एटा..*
*मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की दी गई जानकारी*
राजकीय फल संरक्षण केंद्र, एटा द्वारा ग्राम खजुरियाना, न्याय पंचायत सरोड पुवाया में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को जिला उद्यान अधिकारी सूघर सिंह ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित करते हुए स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जे.सी. शर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान अति व्याख्याता मनोज कुमार दीक्षित ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में उपयोग होने वाली मशीनों, उनके संचालन तथा खाद्य पदार्थों के संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी। वहीं प्रभारी श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद में बेकरी, डेयरी, मसाला उद्योग, आटा चक्की एवं मिनी ऑयल एक्सपेलर जैसे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं तथा विभाग द्वारा मशीनों पर उपलब्ध अनुदान एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने प्रतिभाग कर स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।








