लगातार बारिश से एटा में जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा ढहा, टला बड़ा हादसा, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

लगातार बारिश से एटा में जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा ढहा, टला बड़ा हादसा

Oplus_131072

 

 

एटा 6 अगस्त 2026 जनपद में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शहर में स्थित दशकों पुराने जर्जर दो मंजिला मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे आसपास के लोगों, राहगीरों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार उक्त मकान में दो पक्षों का स्वामित्व है। एक पक्ष में मुकुट बिहारी लाल एवं छेदा लाल, जबकि दूसरे पक्ष में सचिन कुमार एवं सुनील कुमार हिस्सेदार हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान का जर्जर भाग अचानक धराशायी हो गया।

 

गनीमत रही कि घटना के समय मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते सभी लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

 

घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ी अनहोनी टल गई। यदि घटना के समय वहां अधिक भीड़ होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर में स्थित अन्य जर्जर भवनों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से जनहानि को रोका जा सके।

Leave a Comment