एटा, विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि माननीय मुख्यमंत्री जी का आदेश है कि सभी अधिकारी अपना अपना सीयूजी फोन उठाये लेकिन उस आदेश की ब्रज प्रान्त के अधिकारी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है।जव कि आथी समस्याओं का समाधान तो फोन से भी हो सकता है लेकिन ब्रज प्रान्त के अधिकारी समस्याओं को निपटाने की बजाए बढ़ाने का कार्य करते है जिससे जनता के सामने सरकार की छवि खराव करने में जुटे हुए हैं।
श्री चौहान ने कहां कि मैंने स्वयं जिलाधिकारी मैनपुरी तथा एसडीएम भौगाव को कई वार सीयूजी नंबर लगाया लेकिन फोन नहीं उठाया जव यह लोग संगठन के लोगों का फोन नहीं उठाते है तो आम जनता का क्या ही फोन उठाते होंगे। ऐसे लोग माननीय मुख्यमंत्री जी की छवि को खराव करने में जुटे हुए हैं ऐसे लोगों की जांच कराकर कार्रवाई करें नहीं तो आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका असर दिखाई देगा उन परिणामों का असर सरकार पर पड़ेगा इन अधिकारियों पर नहीं पड़ेगा इसीलिए यह लोग फोन नहीं उठाते है।
श्री चौहान ने कहां कि मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि फोन न उठाने वाले अधिकारीयों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाये ताकि सरकार की छवि को खराव होने से बचाया जा सके।








