*पुलिस मुठभेड़ दिनाँक 02-08-2026 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।*
*अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा व पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा विधवा महिला की हत्या कर लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया ।*

*▶️ शातिर अभियुक्त 01. लक्की पुत्र संजय 02. आकाश उर्फ हनुमान पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पैर में गोली लगने से हुए घायल..*
*▶️ अभियुक्तगण के कब्जे से 02 कंगन (पीली धातु), 02 अंगूठियां (पीली धातु), 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (बिना नम्बर प्लेट), मृतका का आधार कार्ड व मृतका का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड बरामद ।*
*▶️ घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया..*.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम को मुखबिऱ खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 217/26 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्त खाटू श्याम मंदिर के पास हाईवे किनारे किसी घटना को कारित करने की फिराक में मोटरसाइकिल पर खड़े है । सूचना पर विश्वास करते हुए थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची । पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से खाटू श्याम मंदिर के पीछे स्थित कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया । भागने के दौरान हड़बड़ाहट में संदिग्ध व्यक्तियों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई । पुलिस टीम को नजदीक आता हुए तथा खुद को घिरता हुआ देखकर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गये । घायल व्यक्तियों की पहचान थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 217/26 धारा 103(1),309(6) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 01. लक्की पुत्र संजय निवासी रामबाग नगर नयी बस्ती सौ फुटा रोड कालिन्दीविहार थाना ट्रांस यमुना कमि0 आगरा 2. आकाश उर्फ हनुमान पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू निवासी सदर बाजार कस्बा व थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई । पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में अपने तीसरे साथी मोहित की संलिप्तता स्वीकार की है, जो वर्तमान में फरार है । उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है । घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 02 कंगन (पीली धातु), 02 अंगूठियां (पीली धातु), 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (बिना नम्बर प्लेट), मृतका का आधार कार्ड व मृतका का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 23/24.07.2026 की रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा थाना मक्खनपुर क्षेत्र में अकेली रह रही विधवा महिला श्रीमती सरोज देवी की धारदार हथियार से हत्या कर उनके घर से सोने के आभूषण एवं अन्य सामान लूट लिया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा तत्काल घटना के अनावरण हेतु थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे ।
*नाम-पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-*
1. लक्की पुत्र संजय निवासी रामबाग नगर नयी बस्ती सौ फुटा रोड कालिन्दीविहार थाना ट्रांस यमुना कमि0 आगरा ।
2. आकाश उर्फ हनुमान पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू निवासी सदर बाजार कस्बा व थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
*बरामदगी का विवरण-*
1-02 कंगन (पीली धातु) ।
2-02 अंगूठियां (पीली धातु) ।
3-02 अवैध तमंचा .315 बोर व 03 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस ।
4-01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (बिना नम्बर प्लेट) ।
5-मृतका का आधार कार्ड व मृतका का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड ।
*गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस मुकेश मय टीम जनपद फिरोजाबाद ।
2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रेम शंकर पाण्डेय मय टीम जनपद फिरोजाबाद ।
3. थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा जनपद फिरोजाबाद ।
4. व0उ0नि0 श्री योगेन्द्र सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।. यूरो चीफ डॉक्टर राहुल शर्मा फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज








