WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर आगरा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर आगरा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई*

 

आगरा।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) महानगर आगरा की प्रति माह होने वाली मासिक बैठक व्यापारी नेता रिषभ अग्रवाल के निवास जगदीशपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों से प्रभावी वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हाल ही में जीएसटी विभाग, खाद सुरक्षा विभाग, ओषधि विभाग,नगर निगम, ट्रैफिक समस्या, टोरेंट ,अतिक्रमण, बाजारों की सफाई, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने कहा कि इस समय खाद सुरक्षा विभाग आने वाले त्यौहारो के नाम पर मिठाई विक्रेता एवं दुग्ध डेरी की दुकान पर जाकर सैंपलिंग भरने का भय दिखाकर व्यापारियों का शोषण कर रहा है और उनसे मोटी रकम वसूल रहा है खाद विभाग की ये तानाशाही और गुंडागर्दी व्यापार मंडल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए संगठन ने इनसे निपटने के लिए आगामी रणनीति बनाई है। महानगर अध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और व्यापारियों की प्रत्येक समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठायेगा। महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। और महानगर उपाध्यक्ष अमित बंसल ने बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता जयदीप सोनकर (पार्षद) ने की ओर संचालन सुरेश लवानिया ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय,महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया, महामंत्री अरुण गुप्ता, जयदीप सोनकर,अमित बंसल,रामकुमार अग्रवाल,रियासत अली, रवि गोयल, विकास शल्या, उस्मान आगई,वीरेन्द्र सिंह, प्रिंस जैन, पंकज मिश्रा, कुतुबद्दीन मलिक, नन्हे खान, ऋषभ अग्रवाल, सोनू पंडित, मोहम्मद ताहिर, बृजेश, विवेक अग्रवाल आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment