पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जाँच शिविर: 200 पुलिसकर्मी एवं परिजन हुए लाभान्वित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जाँच शिविर: 200 पुलिसकर्मी एवं परिजन हुए लाभान्वित*

 

 

आगरा, 2 अगस्त 2026 — आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के शहरव्यापी जन-स्वास्थ्य अभियान “आगरा मूव्स बेटर-2026” के अंतर्गत आज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन, आगरा में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क अस्थि, तंत्रिका एवं मुद्रा स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर आगरा पुलिस, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी, उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक Association (UPOA), इंडियन ऑर्थोपेडिक Association (IOA), पुलिस हॉस्पिटल और वामा सारथी पहल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

*शिविर की मुख्य विशेषताएँ*

व्यापक सहभागिता: लगभग 200 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य जाँच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य जाँच: 100 लाभार्थियों की एड़ी आधारित बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) स्क्रीनिंग की गई, पैरों की तंत्रिका एवं स्पर्श-संवेदना की जाँच हुई, तथा आवश्यकतानुसार 60 लाभार्थियों की निःशुल्क विटामिन-D जाँच कराई गई।

मुद्रा और रीढ़ स्वास्थ्य सत्र: पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक ड्यूटी के दौरान सही ढंग से बैठने व खड़े होने, मोबाइल व कंप्यूटर के सुरक्षित उपयोग, नियमित स्ट्रेचिंग और गर्दन-कमर दर्द से बचाव के सरल उपाय सिखाए गए।

मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज व डॉ. विवेक तथा AOS के चेयरमैन डॉ. डी. वी. शर्मा और सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने उपस्थित जनों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। पुलिस हॉस्पिटल की डॉ. सुनीता उपेंद्र, सुश्री पूजा, श्री राजेश कुमार और श्री टोनी का सहयोग सराहनीय रहा।

AOS ने शहर के अन्य विद्यालयों, कार्यालयों और संस्थानों से “आगरा मूव्स बेटर-2026” से जुड़कर ऐसे जन-जागरूकता शिविर आयोजित करने की अपील की है।

Leave a Comment