*विद्यामंदिर क्लासेस में VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा 10 से 25 अक्टूबर तक*
*चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, 2.5 करोड़ के केश रिवार्ड, ऑल इंडिया स्तर पर परफॉर्मेंस एनालिसिस व अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग की सुविधा*
आगरा। खंदारी देव नगर स्थित विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने VIQ 2026 (Vidyamandir Intellect Quest) छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की गई। जिसमें ऑफलाइन परीक्षा 4, 10, 18, 25 अक्टूबर व ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17, 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। संस्थान के अधिकारियों ने इसे देशभर के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्कॉलरशिप और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
छात्रवृत्ति परीक्षा के ब्रोचर रिचीज कार्यक्रम में दिल्ली से आए सीनियर मैनेजर शशि कुमार, व सेन्टर हेड वैभव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि VIQ 2026 परीक्षा कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करना है। परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, ऑल इंडिया स्तर पर परफॉर्मेंस एनालिसिस व अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही 2.5 करोड़ के केश रिवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाएंगे। बताया कि विद्यामंदिर क्लासेस वर्षों से आईआईटी-जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए जाना जाता है। VIQ 2026 के जरिए विशेष रूप से उन मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन (4,10,17,24 अक्टूबर) और ऑफलाइन (4,10,18,25 अक्टूबर) दोनों माध्यमों से किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इसमें भाग ले सकें। बाईपास रोड देव नगर खंदारी स्थित विद्यामंदिर क्लासेस में परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अंत में संस्थान की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई कि वे इस परीक्षा में भाग लेकर अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा दें। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह पहल छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगी।








