*एटा- अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले 03 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त। पुलिस लाइंस में क्षेत्राधिकारी श्री संकल्पदीप कुशवाहा द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को शॉल ओढाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर किया गया सम्मानित एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी को दी गई भावभीनी विदाई।*
आज दिनाँक 31.07.2026 को जनपद एटा से 03 पुलिस कर्मी, अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइंस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी श्री संकल्पदीप कुशवाहा द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की गयी एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई तथा सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्री संकल्पदीप कुशवाहा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का विवरण-*
1. उ0नि0 ना0पु0 श्री रवींद्र सिंह
2. उ0नि0 ना0पु0 श्री जगदीश प्रसाद
3. मु0आ0स0पु0 श्री जसवंत सिंह









