दहेज के आड़ में शराब की तस्करी , रिपोर्ट राम कुमार राठौर

दहेज के आड़ में शराब की तस्करी

: पिकअप पर दहेज का सामान के बहाने अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई चील्ह थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से किया। बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताया गया है। एक रिपोर्ट

थाना चील्ह क्षेत्र से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर पुराना बाड़ा के पास पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से कुल 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

 

मौके से बिहार के अरवल जिले के रहने वाले अमित कुमार सिन्हा और जैकी कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में आफ्टर डार्क ब्लू, मैजिक मूवमेंट और रॉयल स्टैग ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 520 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है

Leave a Comment