रिश्ता आखिरकार एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गयाBMFNEWS

मुरादाबाद,कभी इंस्‍टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, फिर प्यार, अजमेर में कथित निकाह और नोएडा में साथ रहने तक पहुंचा रिश्ता आखिरकार एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया। मुरादाबाद की चर्चित आदिला रहमान हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस अब मुख्य आरोपी गुलफाम को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश, हत्या में इस्तेमाल हथियार, थार कार और शव को ठिकाने लगाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका रिमांड के दौरान सामने आ सकती है।

 

कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी पीतल कारोबारी अदिव उर रहमान की बेटी आदिला रहमान 25 जून को प्रयागराज में लॉ की परीक्षा देने गई थी। 29 जून को वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंची, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 17 जुलाई को कटघर थाने में गुमशुदगी और अपहरण की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

कमरे से शादी का जोड़ा मिला

परिजनों के मुताबिक, बेटी के कमरे की तलाशी लेने पर उन्हें निकाह से जुड़े कुछ दस्तावेज और शादी का जोड़ा मिला। एक रसीद में दूल्हे का नाम कटघर के देवापुर निवासी गुलफाम लिखा था। इसी बीच परिवार का आरोप है कि उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर बेटी को तलाशने से मना करते हुए धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई।

 

Leave a Comment