#भ्रष्टाचार की #पराकाष्ठा, बड़ा #हादसा टला
#एटा लाखों रुपये की लागत से बना नाला महज 5 से 6 महीने में ही जवाब दे गया। सफाई के दौरान नाले की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।दीवार गिरते ही सफाई में लगा ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे नाले में जा समाया। गनीमत रही कि नाले में काम कर रहे मजदूर समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बाल-बाल बच गई। अगर कुछ पल की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नाला कुछ ही महीने पहले बनाया गया था, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही के चलते इसकी दीवार ढह गई। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।यह घटना एटा शहर के वार्ड नंबर 9, चित्रगुप्त कॉलोनी, बनगांव रोड की बताई जा रही है।








