एटा*थाना मिरहची पुलिस व जनपदीय साइबर सेल टीम को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस व जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा Operation Cy-Vajra के तहत म्यूल अकाउंट पर कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में साइबर क्राइम/फ्रॉड के विरुद्ध चलाए जा रहे *Operation Cy-Vajra* के अंतर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अभियुक्त रनंजय प्रताप सिंह पुत्र रामनरेश निवासी जीमिसपुर, पिपलगवा थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस सम्बन्धित मु0अ0सं0 136/2026 धारा 49, 317(5), 317(2) बीएनएस को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कब्जे से 10,500 रुपये, एक चैक बुक, पैन कार्ड व एक मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
1. 10,500 रुपये नकद
2. एक चैक बुक
3. पैन कार्ड
4. एक मोबाईल फोन
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-*
1. रनंजय प्रताप सिंह पुत्र रामनरेश निवासी जीमिसपुर, पिपलगवा थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*
1. उ0नि0 श्री अभिषेक तोमर
2. उ0नि0 श्री सुमित कुमार
3. रि0का0 हर्षित यादव
4. रि0का0 वीरेन्द्र कुमार
5. रि0का0 अक्षित लाकडा









