*लालपुरा जैन मंदिर में दो जैन मुनि संघों का ऐतिहासिक मिलन, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*
*इटावा। रांची से पदविहार करते हुए परम पूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज जी ससंघ का गुरुवार को इटावा नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पक्का बाग तिराहा से प्रारंभ हुई मंगल यात्रा रामलीला रोड, सिंधी मार्केट, नगरपालिका चौराहा एवं रंगलाल चौराहा होते हुए लालपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।*
*लालपुरा जैन मंदिर पहुंचने पर परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ एवं परम पूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज जी ससंघ का ऐतिहासिक एवं भावपूर्ण मिलन हुआ। इस दिव्य क्षण का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। दोनों संतों के मिलन के बाद मुनि श्री भाव सागर महाराज जी ने श्रीजी के दर्शन एवं वंदना कर धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।जानकारी के अनुसार, परम पूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज जी ससंघ का वर्षायोग वर्ष 2026 जनपद के जसवंतनगर में संपन्न होगा।इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विवेक जैन बंटी बनारस जैन , रीतेश जैन, दिलीप जैन,राजू जैन, राजीव जैन किराना ,सौरभ जैन पोद्दार सुंदर सागर लोकसभा के सभी पदाधिकारी आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत रहा।*









