एटा ,आज 28 जुलाई 2026 को नगर की वरिष्ठ कवयित्री एवं पत्रकार दीप्ति चौहान जी के आवास पर “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें “वर्तमान समय में कविता की प्रासंगिकता” विषय पर चर्चा एवं “कविता पर कविता” में काव्यपाठ का कार्यक्रम डॉ. प्रेमी राम मिश्र जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर ‘रविश एटवी’ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आपके मित्र राकेश ‘शम्स’ के अतिरिक्त गीतकार राजेश जैन पीएनबी दिनेश प्रताप सिंह चौहान डॉ राजेंद्र सिंह राज ओउम् रिषी भारद्वाज अच्युतम केशवम अभिषेक चौहान सोमेश मिश्र रवि शंकर रविश संजय सिंह अध्यापक कवि, कवयित्री दीप्ति चौहान व रजनी वर्मा (मैनपुरी) ने सरस काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह जी ने प्रासंगिक विषय पर अपना विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया तथा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमी राम मिश्र जी ने विषयगत काव्य पाठ करके उद्बोधन के साथ कार्यक्रम के स्थगन की घोषणा की।









