रद्दी के टुकड़े को समझ बैठे है प्रमुख समाचार पत्र डीएम एसपी भ्रम मेंBMF News

*रद्दी के टुकड़े को समझ बैठे है प्रमुख समाचार पत्र डीएम एसपी भ्रम में*

Oplus_131072

*चापलूसों की टोली से रिश्तों की माला पहन बैठे*

एटा-रद्दी के टुकड़े को समझ बैठे प्रमुख समाचार पत्र डीएम एसपी भ्रम में हैं, मर्यादा कहती है लिमिटेड समाचार पत्र एजेंसी की लाखों में प्रतियां है, जिले के रद्दी के टुकड़े टुकड़े गैंग समाचार पत्र की लाखों प्रतियां समझ बैठे हैं, जो फाइल प्रति छापकर जनपद में महिमा मंडल कर रहे हैं उनकी समाचार पत्रों की प्रति डीएम एसएसपी सहित जिला सूचना कार्यालय कार्यालय में भी नहीं पहुंच रहीं, जबकि कागजों में जिले में दस हजार से भी अधिक प्रतियां बंट रही हैं, रद्दी के टुकड़े एकत्रित कर फाइल प्रति छपवाकर जिला सूचना अधिकारी एवं डीएम एसपी को भ्रम में डाल रखा है। वहीं आला अधिकारियों से चापलूसों की टोली बनाकर रिश्तेदारी के नाम से हो जा रहा है बड़ा खेला…

*डीएम एसपी चापलूसों के झांसे में*

डीएम एसपी रद्दी के टुकड़े टुकड़े गैंग के समाचार पत्र को चापलूसों की टोली ने प्रमुखता से अपने झांसे में ले लिया है, डीएम एसपी टुकड़े टुकड़े गैंग के जिले से प्रकाशित समाचार पत्रों की अनुबंधित प्रिंटिंग प्रेस में प्रतियां गिनवाने के लिए प्रतिनिधि मण्डल/मजिस्ट्रेट मण्डल/कमेटी से गिनती करा दें तो दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा

*डीएम एसपी को टुकड़े टुकड़े गैंग ने लिया अपने आगोश में*
डीएम एसपी को टुकड़े टुकड़े गैंग अपने आगोश में ले चुके हैं सूत्रों की मानें तो टुकड़े टुकड़े गैंग डीएम एसपी को जीजा/फूफा/बहनोई नामक मोतियों को संबंध रूपी धागे में पिरो कर रिश्तों में बांधते हुए नजदीकियां बढ़ा बैठे हैं

*सवाल- क्या टुकड़े टुकड़े गैंग के चुंगल से निकल पाएंगे आला अधिकारी*

टुकड़े टुकड़े गैंग के चुंगल में एक बार फंसने के बाद मुश्किल ही निकल पाता है क्योंकि तब तक बहुत देर हो जाती है क्योंकि वो चलचित्र मशीन से गोपनीय चलचित्र निकाल लेते हैं और टुकड़े टुकड़े गैंग के होकर रह जाते हैं, फिलहाल डीएम एसपी की नई-नई तैनाती हुई है इसलिए टुकड़े टुकड़े गैंग दोनो आला अधिकारियों को अपने लोभ लुभावन से अघोस में लेने की फिराक से भंवरों की भांति इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं।

*अखबार की कलर पीडीएफ फाइल भेज रखते हैं इसकी टोपी उसके सिर*

टुकड़े टुकड़े गैंग का तिगड़मी खेल षड्यंत्रकारियों का रचा रचाया षड्यंत्र है, अखबार की कलर पीडीएफ फाइल भेज जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिला प्रतिनिधि को इसकी टोपी उसके सर पहना रहे हैं, चूंकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखबार ब्लैक & व्हाइट फाइल प्रति छपवाकर बड़े लेवल पर खेला चल रहा है, अगर प्रिंटिंग प्रेस मशीन पर इनके द्वारा भरे घोषणा पत्र के मुताबिक अखबार प्रति सरकुलेशन गढ़ बढ़ जाएगा और अखबार के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को विज्ञान के माध्यम से बड़े पैमाने पर लगाए गए चूना की कलई खुल जाएगी और पत्नी के जेवरात सहित मकान बेच कर भी वसूली रकम की नहीं कर पाएंगे, इसलिए डीएम एसपी के इर्द-गिर्द घूमती है, चांडाल चौकड़ी के गैंग के रूप में प्रेस माफियाओं का झुंड है।

*कूट रचित दस्तावेज दिखा लाखों की निविदाएं छापकर डकार गए लाखों की शासकीय धनराशि*

Leave a Comment