एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से देर रात कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदला

व करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही विभिन्न अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद की तीनों तहसीलों में दो-दो उपजिलाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। सभी उपजिलाधिकारियों को अतिरिक्त रूप से पावर डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। तहसील सदर में विपिन कुमार को अपर उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं अनवर राशिद फारूखी को सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हाल ही में एटा आए पीसीएस अधिकारी डॉ. शशि शेखर को अलीगंज का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारी रविंद्र सिंह को अलीगंज तहसील के एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही जलेसर तहसील का न्यायिक कार्यभार भी उन्हें सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को कार्यों में तेजी लाने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और जन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









