ऋषि मार्केट से माया पैलेस तक हटवाया गया अतिक्रमण, रिपोर्ट रियाज़ अब्बास

 

 

*एटा- शहर के व्यस्ततम मार्गों पर चलाया गया “अतिक्रमण मुक्त अभियान” भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ऋषि मार्केट से माया पैलेस तक हटवाया गया अतिक्रमण।*

 

*”अतिक्रमण मुक्त अभियान”* के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत व्यस्त मार्ग पर अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराया। इस अभियान में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क के किनारे अतिक्रमणकारियों से सड़क को खाली कराया गया। जो दुकान के आगे तिरपाल और बांस का घेरा लगाकर दुकान चला रहे थे उन्हें वहां से हटवाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, ईओ नवनिहाल सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Comment