*भाजपा ने किया टिफिन बैठक का आयोजन*
आगरा,बरौली अहीर भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रावत के नेतृत्व में गांव राजरई में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें संगठन एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई।इस दौरान 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव के दौरान किसान मोर्चा की भूमिका पर चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पांच कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी।साथ ही क्षेत्र से मिलने वाली जनसमस्याओं के निराकरण के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा जो अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या हल कराने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में ठाकुर जगबीर सिंह, प्रदीप चौहान,आकाश त्यागी, जयप्रकाश निषाद, राहुल राजपूत,उदय प्रताप सिंह आदि बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।









