कांवड़ यात्रा के दौरान 28 अगस्त तक मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश, रिपोर्ट अरविंद चौहान

*एटा पुलिस कासगंज पुलिस ने पछाड़ी अब तक मीट दुकानें बंद का निर्देश नहीं निकला*

 

*कासगंज: कांवड़ यात्रा के दौरान 28 अगस्त तक मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश*

 

एटा/कासगंज-एटा पुलिस अपने इर्द-गिर्द चापलूस महिमा मंडल के गैंग को रखें है, जो राजनीति दलों के चंद सिक्कों पर मुजरा करते हैं, जिले से अपने को एक मात्र अखबार प्रकाशक बताकर एक दूसरे के पैर खीचने की होड़ में लगे हैं और पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द चापलूसी करते नजर आएंगे,

एटा पुलिस का अब तक मीट दुकानें बंद का निर्देश नहीं निकला तथा कटाउट एवं होडिंग एवं अखबार प्रकाशन में भी नही दिख रहा है, जिससे लगता है एटा पुलिस कासगंज पुलिस ने पछाड़ी अब तक मीट दुकानें बंद का निर्देश नहीं दिखा है, फिलहाल कासगंज जिले की पुलिस ने बैनर जारी कर दिया है

कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक ने समस्त मीट विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पवित्र श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 27 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक अपनी मीट की दुकानें बंद रखें।

 

जारी सूचना के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था का सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी मीट विक्रेताओं से यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

 

साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस प्रशासन ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment