मिटाए राजस्व विभाग द्वारा लगाए सीमांकन/मेंड़बंदी के चिन्ह, पीड़ित के साथ की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*प्रशासन को दबंगों की सीधी चुनौती , मिटाए राजस्व विभाग द्वारा लगाए सीमांकन/मेंड़बंदी के चिन्ह, पीड़ित के साथ की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी*

 

 

जनपद एटा की सदर तहसील के थाना कोतवाली निधौली क्षेत्र में दबंगों ने प्रशासन को सीधी चुनौती देते हुए राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश के बाद दबंगों द्वारा कब्जाई हुई सरकारी भूमि के साथ साथ पीड़ित की निजी भूमि पर फिर से अवैध कब्जा कर लिया l

राजस्व टीम के जाने के बाद दबंगों ने पुनः राजस्व टीम के द्वारा निर्धारित कर लगाए गए सीमांकन चिन्हों/ मेंड़बंदी को मिटाकर पुनः सरकारी भूमि व प्रार्थी की निजी भूमि को अपने खेत में मिल लिया l

 

 

*ये रहा पूरा प्रकरण*

 

 

कस्बा निधौली के मोहल्ला साढूपुरा में रहने वाले वीरेंद्र पुत्र ज्वाला प्रसाद ने अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए तहसीलदार सदर एटा को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर तहसीलदार के कार्यालय से दिनांक 23/07/2026 को प्रार्थी की जमीन की पैमाइश के लिए आदेश जारी हुआ और राजस्व टीम गठित हो गई , राजस्व टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में दिनांक 25/07/2026 को प्रार्थी की निजी भूमि के साथ-साथ अवैध कब्जेदारों द्वारा कब्जाई हुई सरकारी भूमि को भी अवैध कबजेदारों से मुक्त कराया l

 

अपनी जमीन कब्जा मुक्त होने से प्रार्थी व उसका परिवार बेहद प्रसन्न था, लेकिन प्रार्थी और उसके परिवार की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी l

 

*उसके बाद हुआ यह काम*

 

 

प्रार्थी का आरोप है कि

दिनांक 25.7.2026 को राजस्व टीम व पुलिस बल्कि जाने के बाद शाम समय करीब 7:00 बजे शेर सिंह व प्रेम सिंह पुत्रगण नत्थूसिंह, निरोत्तम कुमार,दिनेश कुमार दलवीर सिंह, जोगेंद्र कुमार ,गौतम कुमार पुत्रगण स्व० श्री अमर सिंह उनके साथ ही जयवीर,महावीर, उदयवीर, प्रदीप, पवन,अजय,जीतू व अन्य चार पांच व्यक्ति, उपरोक्त सभी निवासीगण मोहल्ला झन्ती कस्बा व थाना निधौलीकला प्रार्थी की जमीन पर पहुंचे l

इन लोगों ने एकराय होकर हाथों में लाठी डंडे व नाजायज हथियार लेकर राजस्व टीम द्वारा किए गए सीमांकन/ मेड़बंदी को तोड़कर सरकारी भूमि व प्रार्थी की निजी भूमि को पुनः अपने खेत में मिला लिया l

 

जब उक्त व्यक्तियों द्वारा इस विधि विरुद्ध नाजायज कृत्य को किया जा रहा था, तो इसकी जानकारी होने पर प्रार्थी अपने सह खातेदार बुद्धपाल व सुखपाल के साथ अपनी जमीन पर पहुंचा और इन दबंगों का विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा इस खेत की तरफ दिखाई दिया तो जान से मार देंगेl

 

*अब आगे क्या……?*

 

प्रशासन के द्वारा किए हुए सही काम को मिटाने वाले व प्रशासन को सीधी चुनौती देने वाले इन दबंगों को शायद ही नहीं पता कि जिले की कमान इस समय बेहद न्यायप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के हाथ में है l

 

जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डा० ईलामारन जी के स्पष्ट निर्देश हैं किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा l

 

 

दबंग पर कार्यवाही तो होगी यह पक्का है लेकिन कार्यवाही होने में कितना समय लगता है , इस पर हमारी नजर बनी रहेगी l

 

 

*पवन चतुर्वेदी*

जिलाध्यक्ष

प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स

एसोसिएशन

Leave a Comment