कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को दी सच्ची श्रद्धांजलि
रिपोर्ट -सुनील कुमार गुप्ता
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विनय सिंह कुशवाहा ने वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में सातवीं बार एसडीपी (Single Donor Platelets) डोनेट कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस रक्तदान के साथ उन्होंने 19वीं बार ब्लड डोनेट और 7वीं बार एसडीपी डोनेट करते हुए कुल 26वीं बार रक्तदान करने का गौरव हासिल किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनका यह कार्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने वाला है।








