WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

NEET प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाते समय BKU भानू के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार हाउस अरेस्ट  , रिपोर्ट रियाज़ अब्बास

NEET प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाते समय BKU भानू के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार हाउस अरेस्ट

 

एटा, मारहरा भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार को दिल्ली जाने से पहले देर रात मारहरा पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।BKU भानू के निर्देश पर कल 24 जुलाई 2026को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक और छात्रों के साथ हो रही घटना को लेकर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर मारहरा टीम दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। इसकी भनक लगते ही जनपद एटा मारहरा की पुलिस अलर्ट हो गई।

प्रदर्शन को रोकने के लिए क्षेत्र की पुलिस ने आज BKU भानू के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

BKU का पक्ष किसान यूनियन ने इस कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि छात्रों के मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

फिलहाल मारहरा और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात है।

Leave a Comment