रोग नियंत्रण व रोकथाम को लेकर तीन दिवसीय ट्रेनिंग का हुआ समापन
– एमएसयू आगरा व शिमला की टीम ने किया प्रतिभाग
– एनसीडीसी दिल्ली व स्टेट सर्विलांस ऑफिस लखनऊ से आए विशेषज्ञ
आगरा, 23 जुलाई 2026।
नगर निगम आगरा के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट(एमएसयू) आगरा की तीन दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग का समापन बुधवार को होटल क्रिस्टल इन फतेहाबाद रोड आगरा में किया गया। ट्रेनिंग में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। इस इंडक्शन ट्रेनिंग में एमएसयू आगरा व एमएसयू शिमला ने प्रतिभाग किया।
ट्रेनिंग में में आईडीएसपी रोगों, आउटब्रेक इंवेस्टिगेशन एंड वन हेल्थ अप्रोच विषय पर चर्चा की गई। इसमें राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली की जॉइंट डायरेक्टर डा. शुभांगी कुलसागे व अन्य ट्रेनर ने एमएसयू आगरा व शिमला की टीम को जानकारी देते हुए समझाया कि किस प्रकार बीमारियों का सर्विलांस किया जाता है। लखनऊ के स्टेट सर्विलांस ऑफिस से डॉ. निशांत भारद्वाज ने एमएसयू की टीम को सर्विलांस के बारे में अवगत कराया।
इंडक्शन ट्रेनिंग की अध्यक्षता नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने की। समापन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव, वन विभाग से जिला वन अधिकारी राकेश कुमार मीणा, कृषि विभाग से सचिन शर्मा, आपदा विभाग से शिवम कुमार, वेटरिनरी विभाग से उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी से मुख्य ऑपरेशन अधिकारी, खाद्य विभाग से चंद्र विजय सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुलदीप भारद्वाज, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डा. अमृता व जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. सुनीता राठौर उपस्थित रहे। एमएसयू आगरा से डॉ. महिमा चतुर्वेदी, डॉ. राम विपुल शर्मा व पूरी एमएसयू टीम व एमएसयू शिमला से डॉ. अश्वनी व एमएसयू शिमला की पूरी टीम उपस्थित रही।









