WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, मानकों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई : अपर जिलाधिकारी*

 

*जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*

 

*65 विद्यालयी वाहनों के चालान, 43 वाहन सीज़; सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश*

 

एटा 22 जुलाई 26 सू0वि0 जनपद एटा में विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं सुगम परिवहन व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शिवम यादव ने “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान (01 जुलाई से 15 जुलाई 2026) के अंतर्गत की गई प्रवर्तन कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालयी वाहनों के सघन निरीक्षण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहनों के चालान किए गए तथा गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 43 वाहनों को सीज़ किया गया।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के मध्य 154 नए विद्यालय वाहन परमिट जारी किए गए तथा 49 परमिटों का नवीनीकरण कराया गया, जिससे जनपद में विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

बैठक के दौरानअपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रत्येक विद्यालय वाहन के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, जीपीएस सहित शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात नियमों के प्रभावी पालन, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए नियमित निरीक्षण एवं संयुक्त प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक के अंत में विद्यालय प्रबंधकों एवं संचालकों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयी परिवहन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, जिससे जनपद में सुरक्षित, अनुशासित एवं उत्तरदायी परिवहन व्यवस्था स्थापित की जा सके।बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन)शिवम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ,बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) नरेश चंद्र,परियोजना निदेशक एनएचएआई, टी आई यातायात अब्दुल कादिर,समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन विद्युत सत्यनारायण सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment