*विपिन की हत्या और पुलिस लचरता के विरोध में फूटा आक्रोश*
-सूरज त्रिपाठी
गाजियाबाद । जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लोनी कॉलोनी निवासी रतिराम प्रजापति की हॉर्न बजाने को लेकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी । खुलेआम एलानियाँ अंदाज में हुई सनसनीखेज वारदात और पुलिस लचरता को लेकर जनता में आक्रोश की आग सुलग उठी, हालात कुछ ऐसे बनें कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करनें शिथिलता बरती पुलिस की कार्यवाही से गुस्साए लोगों ने लोनी बॉर्डर थाने के सामने एंबुलेंस को रोककर पुलिस प्रशासनबके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गये । करीब एक घँटे से अधिक सड़क पर जाम जैसे हालात बन गये तब कहीं जाकर अधिकारियों की नींद टूटी, आनन फानन में मौके पर अंकुर विहार एसीपी अमरदीप मौर्य पहुंचे और कार्यवाही का भरोसा दिया । लेकिन भीड़ अधिकारियों के आश्वासन को नकारने लगी, अंत में जैसे तैसे मृतक परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझाया गया तब जाकर जाम को खुलवाया गया ।
*Mansukh Times*









